Spread the love

रिंग रोड बाईपास पर शुरू हुई नई लॉजिस्टिक सेवा, स्थानीय व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्रेट कैरियर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ रिबन काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के दौरान ठुकराल ने प्रतिष्ठान स्वामी एवं प्रबंधन को नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में लगातार नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार शहर की आर्थिक प्रगति का संकेत है।
उन्होंने आगे कहा कि रिंग रोड बाईपास जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लॉजिस्टिक और माल ढुलाई सेवाओं के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर मनोज सुमाल, ललित बिष्ट, ओमपाल सिंह, प्रदीप गंगवार, अखिलेश राघव, कपिल राघव, रजनीकांत तिवारी, पंकज गौर, पवन शर्मा, हेतराम गंगवार, उमेश, रतन, गेंदन लाल, गौरव, अंकित, राम सिंह, पप्पू और हरिराम सहित कई लोग उपस्थित रहे


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!