Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

महापौर विकास शर्मा की पहल पर डीएम नितिन भदौरिया ने दिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश, आय, जाति व स्थायी निवास प्रमाण पत्रों का रास्ता साफ

Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

1066355_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। पटवारियों की हड़ताल के चलते आय, जाति, स्थायी निवास सहित विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए तहसील के चक्कर काट रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। महापौर विकास शर्मा की पहल पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए संग्रह अमीनों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है।

दरअसल, पटवारियों की हड़ताल के कारण प्रमाण पत्रों के आवेदन और उनके निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों और युवाओं पर पड़ रहा था, जिन्हें प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय पर प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता थी। वहीं आम नागरिकों के भी कई जरूरी कार्य अटके हुए थे।

जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर विकास शर्मा ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से वार्ता कर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में बाधा का खामियाजा आम जनता और विद्यार्थियों को नहीं भुगतना चाहिए। प्रमाण पत्रों के अभाव में किसी का प्रवेश, छात्रवृत्ति या अन्य जरूरी कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

महापौर की मांग पर जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए संग्रह अमीनों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया। इसके लिए पटवारियों द्वारा तहसीलदार को सौंपे गए आईडी और पासवर्ड संग्रह अमीनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस वैकल्पिक व्यवस्था से आय, जाति, स्थायी निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए इंतजार कर रहे आवेदकों को राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों के रुके हुए कार्य अब आगे बढ़ सकेंगे।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। पटवारियों की हड़ताल के कारण आमजन को प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही थी। जिलाधिकारी से वार्ता कर इसका वैकल्पिक समाधान कराया गया है। संग्रह अमीनों को अधिकृत किए जाने से लोगों को राहत मिलेगी। जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान कराने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement