Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

1066670_cropped.webp

 

Advertisement

प्रबंधक कमेटी ने सरोपा एवं गुरु साहिब का चित्र भेंट कर किया सम्मानित, गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार स्थित गोल मार्केट गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अमृत वचन समागम में विधायक ने संगत के साथ बैठकर गुरु महाराज के पावन वचनों का श्रवण किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी की ओर से विधायक शिव अरोरा को सरोपा एवं गुरु साहिब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने कमेटी और उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, समानता, प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा के महान संदेश को आत्मसात करने का अवसर है। बाबा नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। सेवा, सिमरन और आपसी सद्भाव का उनका संदेश प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज में सेवाभाव के साथ कार्य करना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

विधायक ने प्रकाश पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों एवं सिख समाज को शुभकामनाएं देते हुए रुद्रपुर की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की।

इस दौरान जोगेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, जीत सिंह, हरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरपाल सिंह, गुरदीप गाबा, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, पियूष भाटिया, विजय कुमार, मयंक कक्कड़, वासु गुम्बर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement