आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में भक्तिमय हुआ माहौल, भजन गायक करन कपूर, संदीप ग्रोवर और बेबी पूजा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण में श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहे। मां भगवती के जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जागरण में भजन गायक करन कपूर, संदीप ग्रोवर और बेबी पूजा ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरी रात मां भगवती की महिमा का गुणगान होता रहा और भक्तों ने श्रद्धापूर्वक जागरण में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जागरण कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष असीम समद्दार, संजीव बर्मन, कार्तिक विश्वास, नेपाल मजूमदार, बाबू कराती, अमर कराती, ज्योतिष कराती, मनीष कराती, गोलक कीर्तनिया, सरोज राय, संजय ढाली, रंजीत कराती, पंकज राय, प्रभास बाला, गुरदास मंडल, तुषार बर्मन, सम्राट सरकार, शुभम विश्वास, कपिल विश्वास, राजेश कराती, दीपक बर्मन, ललित बिष्ट, अजय नारायण सिंह, संजय ठुकराल और केरू मंडल सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।









