महिला एवं पुरुष कलाकारों ने संयुक्त रूप से निभाई विभिन्न भूमिकाएं, कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का किया सम्मान
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222

गदरपुर खबर जय नगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी जय नगर की ओर से आयोजित श्रीरामलीला मंचन में अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने प्रभु श्रीराम की लीला का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की लीलाएं हमें मर्यादा, संस्कार, त्याग और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।

रामलीला के प्रथम वर्ष में स्थानीय कलाकारों ने मातृशक्ति एवं पुरुष कलाकारों के संयुक्त सहयोग से सुंदर एवं आकर्षक रामलीला का मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। नरेश हुड़िया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सराहनीय पहल है। इससे धार्मिक संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष चारु पांडे, महिला अध्यक्ष सरिता गोस्वामी, संरक्षक कमलेश्वर सेमवाल एवं सुरेश परिहार सहित गुरमेल सिंह, महंत जी, सुरेश कुमार, विशाल, यशपाल बत्रा, सुमित कुमार, अमित डौबाल, पार्वती भंडारी, बबली गोस्वामी एवं दीपक पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नरेश हुड़िया ने कमेटी अध्यक्ष चारु पांडे, महिला अध्यक्ष सरिता गोस्वामी एवं समस्त कार्यकारिणी का सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।











