Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिव अरोरा ने गदा भेंट कर मुख्यमंत्री धामी का किया स्वागत, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 

Advertisement
Advertisement

गांधी पार्क से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, मुख्यमंत्री ने गदा उठाकर किया जनता का अभिवादन

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा

1019242_cropped.webp

 

 

गदरपुर रुद्रपुर खबर। गांधी पार्क में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा एवं जनसभा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पदयात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते नजर आए। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

1019245_cropped.webp

 

इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पारंपरिक गदा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री धामी ने भी गदा को अपने हाथों में उठाकर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। इस दृश्य ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भर दिया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और अराजकता की राजनीति को प्रदेश की जागरूक जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व के साथ है।

उन्होंने कहा कि गांधी पार्क से निकली पदयात्रा में उमड़ी भीड़ भाजपा के प्रति कार्यकर्ताओं और जनता के उत्साह को दर्शाती है। बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

Advertisement
Advertisement