Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम के बीच आपसी सहयोग से बढ़ेगा कारोबार

Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

1016600_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर, 02 नवंबर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम आपसी सहयोग से कार्य करें, जिससे दोनों संस्थाओं को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं को दीर्घकालिक व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए, ताकि कारोबार में वृद्धि के साथ संस्थाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने टीडीसी के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीडीसी के कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यालय को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाए।

उन्होंने भवन के प्रारूप में आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कक्ष तथा अन्य आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को तेजी से पूरा करने पर भी जोर दिया।

बैठक में निदेशक अंकुर पपनेजा, डॉ. अमित भटनागर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव, पंकज कुमार शुक्ला, डॉ. दीपक पांडे, जी.सी. तिवारी, नकुल जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement