मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर सकेनिया। सकेनिया में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रीत ग्रोवर ने कहा कि रामलीला हमारी भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में राजेश बजाज, मुकेश कुमार, शिशुदेव सिकधार, संजय चौधरी, राजेंद्र सैनी, संदीप कम्बोज, देवेंद्र धालीवाल एवं रवि सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।











