Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

18 से 20 नवंबर तक कर्नाटक में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, अजय रावत के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की टीम करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222

1056224_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और मजबूत हौसलों के दम पर खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रथम राष्ट्रीय व्हीलचेयर पिकलबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए उत्तराखंड के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी 18 से 20 नवंबर तक मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता व्हीलचेयर पिकलबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से समान अवसर, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण प्रदान करना है।

उत्तराखंड से चयनित खिलाड़ियों में अजय रावत निवासी रुद्रपुर, डॉ. अकील अहमद निवासी खटीमा, पुष्पा देवी और लक्ष्मी निवासी बाजपुर, शाकिर निवासी लक्सर तथा उमा निवासी हरिद्वार शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। छह खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के दिव्यांग खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अजय रावत के मार्गदर्शन में उतरेगी टीम

उत्तराखंड की टीम को अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एवं शिक्षाविद् अजय रावत का मार्गदर्शन प्राप्त है। खिलाड़ी और प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अजय रावत ने कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने में दिव्यांग खिलाड़ी भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। दिव्यांगता किसी व्यक्ति के सपनों और उपलब्धियों की सीमा निर्धारित नहीं कर सकती। सही मार्गदर्शन, अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर दिव्यांग खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

सक्षम संस्था और समाजसेवियों का मिला सहयोग

इस उपलब्धि में ऊधम सिंह नगर की सक्षम संस्था के प्रतिनिधियों और समाजसेवी लाल बादशाह का विशेष सहयोग एवं प्रोत्साहन रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों एवं टीम की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।

उत्तराखंड के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। अब सभी की निगाहें मैसूर में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए उतरेंगे।

उत्तराखंड खेलेगा, उत्तराखंड जीतेगा!

Advertisement
Advertisement