Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। राज्य स्तरीय सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल और जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन बागेश्वर, खटीमा, ऊधमसिंह नगर और देहरादून की टीमें जीतीं। पहले दिन चार मैच खेले गए। बागेश्वर और टिहरी के बीच हुए पहले मुकाबले में बागेश्वर ने 21 अंक हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि टिहरी 17 अंकों पर सिमट गई। दूसरा मैच नैनीताल और खटीमा के बीच हुआ। इसमें खटीमा ने 35 अंक जुटाकर शानदार जीत हासिल की, वहीं नैनीताल मात्र 10 अंक ले सका।

Advertisement
Advertisement

     तीसरे मुकाबले में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार पर दबदबा बनाते हुए 40 अंक अर्जित किए, जबकि हरिद्वार केवल 10 अंक ही जुटा सका। चौथे मैच में देहरादून ने 27 अंक अर्जित किए, जबकि चमोली 10 अंक ही जुटा सका। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल ऊधमसिंह नगर और खटीमा के बीच होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार और देहरादून के बीच खेला जाएगा। इसके बाद विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

Advertisement
Advertisement