रामनगर चौराहे से यूपी सीमा तक 93 लाख और पनचक्की से श्मशान घाट तक 46.63 लाख रुपये से बनेगा पीसी मार्ग, टेंडर प्रक्रिया के आदेश जारी
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। विधानसभा गदरपुर के अंतर्गत सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों सड़क निर्माण कार्यों पर कुल 1 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। संबंधित कार्यों के टेंडर के आदेश भी जारी हो चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य योजना 2026 के अंतर्गत ग्राम रामनगर चौराहे से उत्तर प्रदेश सीमा तक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए 93 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
वहीं दूसरे निर्माण कार्य के तहत बाजपुर-बेरियादौलत मार्ग पर पनचक्की से श्मशान घाट तक पीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 46.63 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे क्षेत्र के लोगों को इन निर्माण कार्यों से राहत मिलेगी।
निर्माण कार्यों के टेंडर संबंधी आदेश जारी होने के बाद अब जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।









