(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों एवं वर्ष 1984 के शहीदों की स्मृति में सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई की ओर से गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सेवा एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने किया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर 25 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। वहीं, संस्थान में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुंजन सुखीजा ने कहा कि शहीदों की स्मृति में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना वास्तव में सराहनीय पहल है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मदद के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा और परोपकार की भावना ही समाज को एकजुट एवं मजबूत बनाती है।
उन्होंने सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा पिछले लगभग 20 वर्षों से संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद और स्वरोजगार के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास सराहनीय है। प्रशिक्षण प्राप्त कर बालिकाएं आत्मनिर्भर बनें और अपने हुनर से भविष्य में आगे बढ़ें, यही कामना है।
इस अवसर पर श्री बुद्ध चंद कंबोज, मलकीत कंबोज, पवन कुमार, कुणाल एवं कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंह ने भी संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में भूपेंद्र कौर, परमजीत कौर, जगवती, रामवती, पूजा, मिंदर कौर, प्रवीण कौर, हरप्रीत कौर, कुमकुम, आलिया, मिरादुन जहां, खुशी, अमीर जहां, शाहीन, जसविंदर कौर, बिंदर कौर, रीना, इंद्रजीत कौर, राजमाला, तारा कौर, बिमला कौर, लखविंदर कौर, ज्योति, रामप्यारी, अमरजीत कौर, नंदिनी, नजराना, सुंदर देवी, निशा, सावित्री, प्रकाश कौर एवं आराध्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









