Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

आतंकवाद से साइबर अपराध तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर, CCTV कैमरों, ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम से होगी निगरानी

Advertisement

 

करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए बनेगा व्यापक प्लान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

कृष्णा  वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

850807_cropped.webp

 

गदरपुर खबर संवाद सूत्र उत्तराखंड। कुम्भ-2027 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय मंथन किया। बैठक में आतंकवाद, साइबर अपराध, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

 

कुम्भ मेले में देश-विदेश से पहुंचने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र विकसित किया जाएगा। इसके तहत आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए CCTV कैमरों, ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम के माध्यम से मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने के साथ ही पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को भी मजबूत किया जाएगा।

 

बैठक में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने, प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक ट्रैफिक एवं क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने पर बल दिया गया।

 

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कुम्भ-2027 में सुरक्षा, तकनीक, यातायात और आपदा प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

 

उत्तराखंड पुलिस का लक्ष्य है कि आधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के जरिए कुम्भ-2027 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया जा सके।

Advertisement
Advertisement