Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के साथ श्रद्धालुओं से की मुलाकात, सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

1049705_cropped.webp

 

गदरपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा गदरपुर छठ घाट पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों ने छठ घाट पर पहुंचकर व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

1049693_cropped.webp

 

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने व्रती महिलाओं की आस्था और श्रद्धा को नमन करते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है।

1049702_cropped.webp

 

उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की खुशहाली, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देती है। ऐसे पावन अवसर पर सभी को मिल-जुलकर पर्व मनाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने भी सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Advertisement
Advertisement