क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर श्रद्धालुओं को दीं महापर्व की शुभकामनाएं
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रत करने वाली माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, लोक परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता, अनुशासन और सेवा भाव का संदेश देता है। छठ पूजा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।
श्री कोली ने कहा कि छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और समर्पण भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।









