बसपा की जिला कमेटी ने की प्रेसवार्ता, विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर। ़’बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी की ओर से बसपा संरक्षक एवं नेता चरणजीत सिंह के निजी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान सभी अब ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने संगठन की गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
1. विनोद कुमार गौतम – जिला अध्यक्ष, उधम सिंह नगर।
2. इस्लाम सैफी – जिला उपाध्यक्ष, उधम सिंह नगर।
3. अमरजीत गौतम – विधानसभा प्रभारी, गदरपुर-65।ौ
4. लकी चंद रजक – विधानसभा प्रभारी, गदरपुर-65।
5. लालमुनी पाल – विधानसभा अध्यक्ष, गदरपुर-65।
6. चरणजीत सिंह संधू – प्रभारी, विधानसभा गदरपुर-65।
7. महेंद्र सिंह सैनी – सामाजिक कार्यकर्ता, गदरपुर-65।
8. दिनेश कुमार गौतम – बसपा कार्यकर्ता, गदरपुर-65।
9. फूल सिंह सार – विधानसभा प्रभारी, गदरपुर-65।
10. विमला देवी – महिला मोर्चा, गदरपुर।
11. रामभुज – सामाजिक कार्यकर्ता, बसपा गदरपुर।
12. नगावली प्रजापति – सामाजिक कार्यकर्ता, बसपा गदरपुर।
13. सुमित कुमार – सेक्टर अध्यक्ष, गदरपुर-65।
14. भीम सैन – कार्यकर्ता, गदरपुर-65।
15. कौशल्या देवी – कार्यकर्ता, गदरपुर-65।
16. सिमरन रानी – कार्यकर्ता, गदरपुर-65।
प्रेसवार्ता के दौरान आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता दिखाई दी।












