Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

(9917322413)

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने ₹20-20 हजार की धनराशि के चेक किए वितरित, बोले– हर जरूरतमंद को पक्की छत दिलाना सरकार की प्राथमिकता

1023766_cropped.webp

 

गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत विशेष चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने योजना के 35 पात्र लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये के चेक वितरित किए।

 

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर बेघर और जरूरतमंद परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि प्राप्त धनराशि का उपयोग समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण कार्य शुरू करने में करें, ताकि योजना के तहत आगामी किस्तों की धनराशि भी समय पर जारी हो सके।

1023768_cropped.webp

 

अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने योजना के तकनीकी एवं वित्तीय पहलुओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभासद, नामित सभासद, पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement