कुमाऊं आईजी ने जारी किए आदेश, ऊधमसिंह नगर से 12 और नैनीताल-अल्मोड़ा से भी निरीक्षक किए गए स्थानांतरित
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर नैनीताल। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत कुमाऊं पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल ने 17 निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 18 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन आयोग एवं उत्तराखंड शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जो निर्धारित अवधि के तहत एक ही जनपद में तैनात रहे हैं अथवा पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए उपचुनाव में तैनात रहे हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार ऊधमसिंह नगर जनपद में तैनात निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, धीरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह डांगी और अशोक कुमार को नैनीताल भेजा गया है। वहीं हरेन्द्र चौधरी, मनोहर दसौनी, प्रकाश सिंह, संजय पाठक, बिजेन्द्र साह को चम्पावत स्थानांतरित किया गया है। महिला निरीक्षक बसन्ती आर्या और निरीक्षक नरेश चौहान को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि श्याम सिंह रावत को बागेश्वर स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में नैनीताल में तैनात निरीक्षक हरपाल सिंह को बागेश्वर तथा दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। अल्मोड़ा में तैनात निरीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय को नैनीताल, जबकि अशोक कुमार और हेम चन्द्र पन्त को ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









