(Reporter Sagar Dhamija 9837877981)
(krishna varta gadarpur uttarakhand)
गदरपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्राथमिक विद्यालय गदरपुर प्रथम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुंबर व पार्षद श्री मुकेश चावला जी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिंह द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत चौहान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण एवं शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउंसलर श्रीमती राधा मिगलानी ने बताया कि वर्तमान में विकासखंड गदरपुर के 1वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, तकनीकी संस्थानों एवं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जा रहा है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि कृमि संक्रमण के कारण बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होता है तथा वे अपनी उम्र के अनुसार अपेक्षित वजन एवं शारीरिक वृद्धि प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में बार-बार पेट दर्द होना, डायरिया, भूख में कमी, चक्कर आना तथा विद्यालय में लगातार अनुपस्थित रहना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कृमि संक्रमण बच्चों की मानसिक क्षमता एवं शैक्षणिक प्रदर्शन को भी प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने बताया कि बच्चों को स्वस्थ रखने तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाता है। ब्लॉक प्रबंधक मोहम्मद रिजवान द्वारा बताया गया कि गदरपुर ब्लॉक में कुल सरकारी स्कूलों की संख्या 159 प्राइवेट स्कूलों की संख्या 126 आंगनबाड़ी केदो की संख्या 312 एवं अन्य शिक्षण एवं तकनीकी संस्थानों की संख्या 04 है जिनमें कुल लक्षित बच्चों की संख्या 62578 है जिनको कृमिरोधक दवा टैबलेट एल्बेंडाजोल का सेवन कराया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम गदरपुर की टीम से डॉ. विकास सचान, डॉ. प्रशांत चौहान, डॉ. कल्पना पांडे, डॉ. रेखा रानी, फार्मासिस्ट श्री केन जोशी, श्री आतिश कालरा एवं स्टाफ नर्स रजनी तथा जिशान सिद्दीकी उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश चौहान, श्री जितेंद्र सिंह, एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ बीआरपी प्रियंका नेगी द्वारा कार्यक्रम से पूर्व ही बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया था। इसके परिणामस्वरूप विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संदेश: स्वस्थ बचपन, सुरक्षित भविष्य। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।









