पुष्पवर्षा से हुआ संगत का अभिनंदन, पंज प्यारों व गुरुद्वारा कमेटियों को किया सम्मानित; पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ नगर कीर्तन
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70 372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर नगर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में पूरा शहर गुरु भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संगत का भव्य स्वागत किया। वहीं विभिन्न स्थानों पर गतका अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे।
नगर कीर्तन के स्वागत के लिए रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा लगाए गए स्टॉल पर विधायक परिवार, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने संगत का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पंज प्यारों को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सेवादारों को सिरोपा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विधायक शिव अरोरा हरिद्वार में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनकी धर्मपत्नी डॉ. सीमा अरोरा ने स्वागत की जिम्मेदारी संभालते हुए पंज प्यारों एवं गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों का सम्मान किया।
पुलिस प्रशासन की व्यवस्था से सुचारु रूप से निकला नगर कीर्तन
नगर कीर्तन के दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस बल ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए। गणपति पुलिस फोर्स की मुस्तैदी और पुलिसकर्मियों की लगातार निगरानी के चलते नगर कीर्तन निर्धारित मार्गों से सुचारु रूप से संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था संभाली, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान पुलिस अधिकारियों का पगड़ी पहनाकर सम्मान भी किया गया।
विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सत्य, सेवा, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती हैं। नगर कीर्तन हमारी धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सिख समाज की गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ. सीमा अरोरा, ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फूटेला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, कुमाऊं संगठन मंत्री प्रदीप अरोरा, जिला अध्यक्ष पंकज बांगा, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा, पार्षद राजेश जग्गा, किरण विर्क, राजेश पप्पल, मनोज मदान, राजेश कामरा, मोहित कक्कड़, मोहित चड्ढा, मानव कक्कड़, विशु मक्कड़, विक्की घई, मयंक कक्कड़, सोनू वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।









