Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


दिनेशपुर मोड़ स्थित सुपर चिकन ढाबे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Advertisement

कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917 322 413

1064942_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। अवैध कच्ची शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2026 को गदरपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए छापेमारी की।

इस दौरान दिनेशपुर मोड़ स्थित वृहद सुपर चिकन ढाबे के पास से अमन कुमार (21 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, निवासी करतारपुर रोड, वार्ड नंबर-1, गदरपुर को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 361/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 अपर उप निरीक्षक चंदन प्रकाश, कोतवाली गदरपुर।

 हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कोतवाली गदरपुर।

बरामदगी: 50 लीटर अवैध कच्ची शराब।

 

Advertisement
Advertisement