क्रोप्सी हाईटेक सीड्स प्राइवेट लिमिटेड में ताला तोड़कर चोरी किए थे 6 हजार रुपये और चेकबुक, पुलिस ने 5100 रुपये व तीन चेकबुक की बरामद
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने रामजीवनपुर स्थित क्रोप्सी हाईटेक सीड्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी और तीन चेकबुक बरामद की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 11 ज्ञान विहार निवासी अजय कुमार अरोरा पुत्र किशन लाल अरोरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 नवंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने रामजीवनपुर स्थित क्रोप्सी हाईटेक सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के ताले तोड़कर कार्यालय से 6 हजार रुपये की नकदी तथा आवश्यक दस्तावेज और चेकबुक चोरी कर ली थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 357/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 21 नवंबर 2026 को दो आरोपियों धीरज पुत्र राधेश्याम (22 वर्ष) और उदय सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह (21 वर्ष), दोनों निवासी आबाद नगर, मोतीपुर, थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5100 रुपये नकद तथा तीन चेकबुक बरामद की हैं। इनमें दो चेकबुक नैनीताल बैंक और एक चेकबुक एचडीएफसी बैंक की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, कांस्टेबल 1117 सीपी रविन्द्र सिंह तथा होमगार्ड दीपक शर्मा शामिल रहे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर पुलिस टीम की सक्रियता सामने आई है।









