तेजा फौजा मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन ट्रैक-7 के तहत गदरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 3.04 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
दिनांक 24 नवंबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गूलरभोज अंडरपास से करीब 100 मीटर पहले तेजा फौजा मुख्य मार्ग पर संदिग्ध युवक को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 3.04 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी तेजा फौजा, थाना गदरपुर, उम्र 35 वर्ष के रूप में की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 363/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चौकी सकैनिया, कांस्टेबल जीवन चन्द्र (0756), चौकी सकैनिया तथा कांस्टेबल कुन्दन सिंह (1312), चौकी महतोष शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।









