Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

राज्य मंत्री का दर्जा, युवा नेतृत्व को मिला बड़ा अवसर—किसानों के हित में नए फैसलों की उम्मीद

गदरपुर खबर उधम सिंह नगर। उत्तराखंड सरकार ने जनपद उधम सिंह नगर के युवा नेता सुरेन्द्र सिंह नामधारी को “उत्तराखंड राज्य किसान आयोग” में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) पद पर नियुक्त किया है। सरकार द्वारा उन्हें नियमानुसार सभी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस नियुक्ति को जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। युवा नेतृत्व को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सुरेन्द्र सिंह नामधारी की नियुक्ति को लेकर यह माना जा रहा है कि उनके अनुभव और युवा ऊर्जा का लाभ किसानों को मिलेगा। उनसे उम्मीद है कि वे किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके हित में प्रभावी फैसले लेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब युवा नेतृत्व को अवसर मिलता है, तो वह नई सोच के साथ बदलाव की दिशा तय करता है। ऐसे में नामधारी की यह जिम्मेदारी किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!