Spread the love

( कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर नगर पालिका परिषद गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना 2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 22 अप्रैल 2026 को राजकीय आई.टी.आई गदरपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन मा० अध्यक्ष मनोज गुम्बर जी द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में पर्यवेक्षकों (Supervisors) एवं प्रगणकों (Enumerators) को जनगणना की बारीकियों, प्रक्रियाओं तथा डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण के विषय में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि जनगणना कार्य को पारदर्शी एवं सटीक बनाया जा सके। अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने सभी कर्मियों को आगामी जनगणना कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, जिससे विकास योजनाओं की दिशा तय होती है।
इस अवसर पर चार्ज जनगणना अधिकारी श्री कैलाश सिंह पटवाल सहित बैंक कर्मी, प्रोफेसर, शिक्षक, फील्ड ट्रेनर्स एवं नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना कार्य को पूरी शुद्धता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

You missed

error: Content is protected !!