Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। शहर में खेल प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला, जब पांच दिवसीय स्वर्गीय श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन देवभूमि शतरंज एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आए 260 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, राजीव मेहता और भरत सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है, जिसे कोई भी व्यक्ति कहीं भी और कभी भी खेल सकता है। उन्होंने कहा कि यह खेल मानसिक क्षमता को मजबूत बनाता है और सोचने-समझने की शक्ति को विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि खेल को लक्ष्य बनाकर नियमित अभ्यास किया जाए, तो राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में देवभूमि एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चड्डा, महासचिव मनोज खेड़ा, डॉ. डीके सिंह, संजीवी चौधरी, रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर नायब सिंह धालीवाल, सीमा सिंह तथा विद्यालय प्रधानाचार्य रश्मि आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!