Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर। उत्तराखंड के होनहारों ने एक बार फिर अपनी मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन उभरते सितारों का उत्साह बढ़ाने के लिए ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया खुद आगे आए हैं।

रूद्रपुर के जिला सभागार में आज का दिन बेहद खास रहा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें रामकुमारी अग्रवाल इंटर कॉलेज, खटीमा की काशिश पांडे, जिन्होंने इंटरमीडिएट में 21वां स्थान प्राप्त किया, और हाईस्कूल में 14वां स्थान पाने वाले देवेश सिंह शामिल रहे।

जिलाधिकारी भदौरिया ने बच्चों से सीधी बात की और उनकी पढ़ाई की रणनीति को समझा। उन्होंने साफ़ कहा कि अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

जिलाधिकारी ने न केवल सम्मान दिया, बल्कि आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे छात्रों के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। किसान इंटर कॉलेज कुन्डेशवरी, काशीपुर के प्रतिभावान छात्र मो. सक़लैन की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए उन्होंने एक लैपटॉप और आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रशासन की इस पहल ने यह संदेश दे दिया है कि यदि आपके पास हुनर और जज्बा है, तो सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।

 इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और अभिभावक भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement