Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड,)(9917322413)

गदरपुर खबर दिनेशपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल दिनेशपुर के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश कुमार को क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक पांडे ने अपने निवास स्थान पर राजेश कुमार का से स्वागत किया।
विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि संगठन ने राजेश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया और कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी से करेंगे।
इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement