बंगाली समाज, भूमिधरी अधिकार, मंडी आढ़तियों की समस्या, सड़क, अस्पताल समेत कई मुद्दों के समाधान पर हुई
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तारपूर्वक वार्ता की।
भेंट के दौरान प्रदेश में बंगाली समाज के बच्चों को बांग्ला भाषा पढ़ाने, डलपुरा से तिलपुरी तक जमीनों के मालिकाना हक, 585 एकड़ एवं 640 एकड़ भूमि में भूमिधरी अधिकार तथा राजस्व गांव घोषित किए जाने, गदरपुर मंडी के आढ़तियों की समस्याओं के समाधान सहित कई महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए।
इसके अलावा हरिपुरा जलाशय जीरो प्वाइंट से ग्राम कोपा मुन्स्यारी तक सड़क निर्माण, मुख्यमंत्री घोषणा में स्वीकृत सड़कों के लिए शीघ्र धनराशि आवंटित करने, गूलरभोज डाम के अंदर सड़क निर्माण तथा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों, अस्पताल एवं अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विधायक अरविंद पांडे के अनुसार, वार्ता के दौरान कई विषयों का तत्काल समाधान किए जाने पर सहमति बनी। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।








