महामंत्री सागर गण्डा का ऐलान—तिलक राज बेहड़ के साथ पूरा पंजाबी समाज एकजुट
मारपीट की घटना पर जताया रोष, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। किच्छा में उत्तरांचल पंजाबी सभा के संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा, गदरपुर ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। महासभा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जांच की मांग की है।
महासभा के महामंत्री सागर गण्डा ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद और असहमति को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से व्यक्त करने का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा और मारपीट जैसी घटनाओं के लिए किसी भी परिस्थिति में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सागर गण्डा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा, गदरपुर विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है और प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई के साथ शीघ्र न्याय की अपेक्षा करती है।
इस दौरान महासभा अध्यक्ष प्रमोद बजाज, उपाध्यक्ष गौरव मदान, महामंत्री सागर गण्डा एवं कोषाध्यक्ष रवि सचदेवा ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।








