Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर खटीमा, 01 मई, 2026 (सू0वि0) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान नगला तराई स्थित निजी आवास तथा लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नगला तराई में स्वर्गीय मदन सिंह धामी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने नवीन बोरा के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
— जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

Advertisement
Advertisement