Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, नेताओं ने राहुल गांधी के संघर्ष और जनसेवा को सराहा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

रुद्रपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनका संघर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का रहा है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की राजनीति में जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनता के बीच रहने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाकर जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी, डॉ. अजय सिंह, फरीद मंसूरी, रिजवान लाला, पार्षद चिराग कालरा, सोहेल खान, दिलशाद, कुंवर पाल कोली, सुनील चुग, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, सेवाराम दिवाकर, नंदकिशोर नंदू, शाहनवाज, पूर्व पार्षद अबरार अहमद, आजम खान, पूर्व पार्षद मोहन कुमार, रमन विश्वास, राधेश्याम बंसल, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, शिवकुमार शिबू, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, मधु सिकदार, बेबी सिकदार, सरोज शर्मा, सपना गिल, ज्योति टम्टा, कुंदन टम्टा, राहुल प्रजापति, गुड्डू प्रसवाल, नासिर अली, छत्रपाल वाल्मीकि, जमुना कोली, महेश कोली, आबिद हुसैन, विकास विश्वास, अशोक राय, प्रकाश सरकार, पवन बिष्ट, पार्षद बाबू खान, हरप्रीत सिंह विर्क, फैज राज खान, जकी रजा, राकेश कोली, सोहेल खान, राजकुमार भुसरी, चेतन मांगट, दिव्यांशु त्रिपाठी, संजय आइस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement