Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीप प्रज्वलित कर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर व सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ।

विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गोपाल नगर में लगा बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, 311 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

गोपाल नगर में लगा बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, 311 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

गदरपुर खबर। विकासखंड गदरपुर के अंतर्गत ग्राम गोपाल नगर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में शुक्रवार को बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, जिला पंचायत सदस्य सिल्की खेड़ा तथा खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज मौजूद रहे।
शिविर में जल संस्थान, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, बाल विकास, चिकित्सा, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), रीप परियोजना, उड़ान मसाला ग्रोथ सेंटर, समाज कल्याण विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की। विभागीय अधिकारियों ने

गोपाल नगर में लगा बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, 311 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
एनआरएलएम और रीप परियोजना के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर विशेष जानकारी दी गई। वहीं उड़ान मसाला ग्रोथ सेंटर द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन कर स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और सभी से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
शिविर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 311 ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Advertisement
Advertisement