Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गूलरभोज में विधायक अरविंद पांडेय से की मुलाकात, विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

धामी दौरे के बाद बढ़ी सियासी हलचल, पांडेय के आवास पर पहुंचे दो मेयर

भरत मिलाप या सियासी संदेश? गूलरभोज में पांडेय, बाली और विकास शर्मा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय।
धामी दौरे के बाद एक मंच पर दिखे बड़े चेहरे, राजनीतिक गलियारों में तेज हुई अटकलें।

धामी दौरे के बाद बढ़ी सियासी हलचल, पांडेय के आवास पर पहुंचे दो मेयर

गदरपुर/गूलरभोज खबर। उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ती चर्चाओं और हालिया राजनीतिक गतिविधियों के बीच शुक्रवार को रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा और काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने गूलरभोज स्थित आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। मुख्यमंत्री के हालिया दौरे के बाद हुई इस बैठक को लेकर क्षेत्र में कई तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि बैठक को पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात बताया गया।
विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान आपसी सहयोग, क्षेत्रीय विकास योजनाओं तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन सभी नेताओं ने इसे विकास और जनहित से जुड़ी सामान्य मुलाकात बताया।

Advertisement
Advertisement