Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित, एक वर्ष तक मुफ्त उपलब्ध कराने का संकल्प

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुरू हुई ‘प्रियदर्शिनी उड़ान योजना’

गदरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड नंबर-11 में महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पा अरोड़ा ने बच्चों के साथ केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और ‘प्रियदर्शिनी उड़ान योजना’ का शुभारंभ किया।

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुरू हुई ‘प्रियदर्शिनी उड़ान योजना’

कार्यक्रम के तहत महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। शिल्पी अरोड़ा ने घोषणा की कि वार्ड नंबर-11 की जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं को आगामी एक वर्ष तक निःशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता प्रदान करना है।
इस अवसर पर शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर जनसेवा और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करना उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों तथा झिझक को समाप्त करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में निःशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध होना उनके लिए बड़ी राहत है।
वार्ड सभासद विनीता चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को केंद्र में रखकर किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शिनी उड़ान योजना बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन नयाल, मिक्की भगत, सुनीता हुड़िया, अजय गाबा, शाकिर अली, सतजीत सिंह गुलाटी, रामविलास गुरुजी, ब्रजेश चौधरी बिल्लन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement