



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। खबर गेहूं खरीद सीजन को लेकर आज मंडी समिति गदरपुर में हलचल तेज हो गई, जब भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया और कार्यकर्ता गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे। इस दौरान केंद्र प्रभारी एवं मार्केटिंग इंस्पेक्टर राशि बिष्ट से मुलाकात कर गेहूं खरीद व्यवस्था और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली गई।
मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने मंडी समिति के अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया। इस दौरान राशि बिष्ट ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए सबसे पहले किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, जिसके बाद उन्हें टोकन/नंबर जारी किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर ही किसान अपना गेहूं केंद्र पर तौल के लिए ला सकेंगे।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर राशि बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में कुल 7 गेहूं तौल केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें पुरानी मंडी,2 कांटे खाद विभाग से 2 कांटे सहकारी समिति गूलरभोज आदर्श नगर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ 2 आर्य नगर गोपाल नगर उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव और 1 उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी समिति से महतोष में केंद्र स्थापित किए गए हैं।5 कांटे नई मंडी में लगे हैं
इस दौरान किसानों से अपील की गई कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं और संबंधित नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर अपनी फसल की तुलाई सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, हरलोक सिंह, नामधारी, विक्रमजीत सिंह, नवाब अल्वी, मनोज कुमार, संदीप कंबोज सहित किसान मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।गदरपुर में गेहूं खरीद शुरू, इन नंबरों पर करें संपर्क व रजिस्ट्रेशन
📋 विवरण (वर्ष 2026-27):
👉 केंद्र: गदरपुर प्रथम
👤 प्रभारी: सुश्री राशि बिष्ट
📞 8630607619
👉 केंद्र: गदरपुर द्वितीय (गूलरभोज)
👤 प्रभारी: सुश्री राशि बिष्ट
📞 8830607619
👉 केंद्र: धनपुर/विजयपुर क्षेत्र
👤 प्रभारी: श्री संजय कुमार
📞 9639710974
👉 केंद्र: आदर्श नगर
👤 प्रभारी: श्री सज्जय
📞 7668804007
👉 केंद्र: गोपाल नगर
👤 प्रभारी: श्री सूरज सिंह
📞 8057942602
👉 केंद्र: आर्यनगर
👤 प्रभारी: श्री हर्षित अरोश
📞 9870876158
👉 केंद्र: महतोश मोड़
👤 प्रभारी: श्री आशीष यादव
📞 8077065835
📢 महत्वपूर्ण सूचना:
