Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

दिनेशपुर: गदरपुर खबर नगर पंचायत दिनेशपुर में आज अध्यक्षा महोदया की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई, जिसमें नगर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, जल निकासी की समस्या के समाधान, सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य जनहित के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी वार्ड मेंबरों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए सुझाव भी दिए।
विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे नगर के समग्र विकास को गति मिलेगी। बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में नगर पंचायत अध्यक्षा एवं प्रतिनिधि काबल सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!