Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। अब पांच किलोमीटर की परिधि में उत्कृष्ट विद्यालय (सेंटर फॉर एक्सीलेंस) बनाए जाएंगे। इसमें क्षेत्र में कम संख्या वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज कर दिया जाएगा। कम संख्या वाले विद्यालयों के बच्चे उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ेंगे और शिक्षक इस विद्यालय या अन्य विद्यालयों में तैनात किए जाएंगे। इस वर्ष आठ उत्कृष्ट विद्यालय के संचालन की तैयारी है। जिसमें कुल 47 विद्यालय समाहित होंगे।

ऊधमसिंह नगर में उत्कृष्ट विद्यालय के लिए 23 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 से आठ विद्यालयों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन आठ विद्यालयों के पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले 47 विद्यालयों के बच्चों का इसमें एडमिशन कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के अन्य पढ़ने के इच्छुक बच्चे भी अपना प्रवेश करा सकते हैं। इन विद्यालयों में कक्षा कक्ष निर्माण, शुद्ध पेयजल के इंतजाम, चहारदीवारी, शौचालय का निर्माण, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय की स्थापना, खेल मैदान, बाल वाटिका आदि का निर्माण किया जाना है। हालांकि, अभी तक उत्कृष्ट विद्यालय की मद में शासन की तरफ से कोई धनराशि जारी नहीं की गई है। संवाद

बच्चों के लिए लगाई जा सकती हैं बसें

उत्कृष्ट विद्यालयों में दूर से पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को वाहन की सुविधा प्रदान की जाएगी। विद्यालय में आवागमन के लिए बसें लगाई जा सकती हैं। अगर बसें नहीं लगेंगी और बच्चा स्वयं किसी साधन से पढ़ने आता है तो उसे प्रतिदिन 100 रुपये की दर से शिक्षण दिवस के हिसाब से बच्चे के खाते में ट्रांसपोर्टिंग धनराशि भेज दी जाएगी। 

कोट-वर्तमान शिक्षा सत्र के जुलाई महीने से उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन की तैयारी है। सभी उप शिक्षा अधिकारी, संबंधित प्रधानाचार्य और अध्यापकों को निर्देश दे दिए गए हैं। परिवहन विभाग के साथ आवागमन की सुविधा का प्लान तैयार किया जा रहा है।- हरेंद्र कुमार मिश्र, डीईओ।

Advertisement
Advertisement