Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बकरा ईद को लेकर हुई थाने में अमन शांति को लेकर हुई बैठक का आयोजन

गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें‌  9917322413

बकरा ईद को लेकर हुई थाने में अमन शांति को लेकर हुई बैठक का आयोजन

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड 9917322413

गदरपुर। संवाद सूत्र आगामी  ईद  पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को थाना गदरपुर में राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र
के लोगो के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी आशिमा गोयल, पुलिस क्षेत्रधिकार वैभव सैनी, तहसीलदार लीना चंद्रा व थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान एल आई यू इंस्पेक्टर रिजवान खान ने की। पुलिस क्षेत्रधिकारी विभव सैनी ने बताया कि छोटी-मोटी घटनाएं भी कभी-कभी सांप्रदायिक तनाव का कारण बन जाती वाहन चलाने की घटनाओं को लेकर विशेष सतर्कता की आवश्यकता है वोइन बिंदुओं पर सभी शहर के नागरिकों व पदाधिकारी को कड़ी निगरानी रखने की अपील की है वहीं उप जिलाधिकारी आशिमा गोयल ने कहां की त्योहार पर कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जाए व कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को दफनाने को लेकर उचित जगह सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया । थाना अध्यक्ष जसवीर चौहान ने बताया कि हिंदू मुस्लिम सभी मिलजुल कर के त्योहार मनाऐ और किसी की भावनाओं के साथ खिलाबाड़ ना हो। वही पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा कहा गया की सभी भाई मिलजुल कर त्यौहार मनाएंगे और एक दूसरे की भावनाओं का विशेष ध्यान भी रखा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद आलम सलीम बाबा, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान अहमद, शाकिर अली, शादाब पाशा,  शराफत अली मंसूरी, परमजीत सिंह पम्मा, , सिचाई विभाग से राजेश श्रीवास्तव, सभासद मुकेश चावला, शकील अहमद, ब्रजेश कुमार, रिजवान अल्वी,आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement