Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हरिद्वार। बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योगपीठ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ‘पतंजलि सिविल सेवा अकादमी’ की शुरुआत की है। इस अकादमी में UPSC और PCS परीक्षाओं के लिए दो साल का कोचिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसका पहला बैच 15 जुलाई 2026 से शुरू होगा। छात्रों को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और जरूरी अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, वहीं पूरी शैक्षणिक जिम्मेदारी शिक्षक अवध ओझा के मार्गदर्शन में संचालित होगी।

अकादमी में प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। कोर्स फीस और अन्य विस्तृत जानकारी फिलहाल जारी नहीं की गई है। बाबा रामदेव ने कहा कि इस अकादमी से निकलने वाले छात्र श्रेष्ठ IAS और IPS अधिकारी बनेंगे, जबकि अवध ओझा ने भी इस नए सेंटर की शुरुआत को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement