Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज। मंगलवार को रेलवे विभाग की टीम पुलिस बल के साथ रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण का चिह्नीकरण करने पहुंची। इस दौरान 15 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने ks नोटिस दिए गए। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह रेलवे के आईडब्ल्यू (वर्क्स इंस्पेक्टर) अखिलेश कुमार, रेलवे इंस्पेक्टर सुखवंत सिंह और एसआई अनिल अपनी टीम के साथ गूलरभोज में रेलवे की लीज पर आवंटित दुकानों की नापजोख करने पहुंचे। जांच के दौरान सात दुकानों में आवंटित क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर अतिक्रमण पाया गया, जबकि आठ दुकानें पूरी तरह अतिक्रमण की श्रेणी में मिलीं। रेलवे अधिकारियों ने संबंधित 15 दुकानदारों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर रेलवे विभाग अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। आईडब्ल्यू अखिलेश कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को छह माह पूर्व भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विभाग आवश्यक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस दौरान रेलवे विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement