Spread the love

लंदन से लौटने के बाद निवास पहुंचे विधायक, आत्मीय मुलाकात से बढ़ाया उत्साह

विधायक अरविंद पांडेय ने लवली हुड़िया को जन्मदिन की बधाई देकर बढ़ाया मान

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। अनहद ग्रुप के एमडी लवली हुड़िया के लंदन दौरे से लौटने के बाद उनके जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। विधायक पांडेय ने लवली हुड़िया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस दौरान विधायक अरविंद पांडेय और लवली हुड़िया के बीच आत्मीय बातचीत हुई। लवली हुड़िया ने विधायक के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का प्रेम और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर मिले स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि समाज और क्षेत्र के लोगों का सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे, यही उनकी इच्छा है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी लवली हुड़िया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!