Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

30 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं बालिकाओं को भी किया सम्मानित

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन आर्मी में अधिकारी बने लेफ्टिनेंट दुष्यंत तेजवान और लेफ्टिनेंट रोहित कंबोज ने किया। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर, गदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों युवा सैन्य अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
शहीदी दिवस पर सेना के दो युवा अफसरों का सम्मान, जरूरतमंदों की मदद को बढ़े हाथ

अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट दुष्यंत तेजवानी और लेफ्टिनेंट रोहित कंबोज ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने देश की सेवा के लिए तन, मन और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर क्षेत्र के दो होनहार युवाओं का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट रोहित कंबोज (पुत्र श्री ताराचंद, निवासी सकैनिया) तथा लेफ्टिनेंट दुष्यंत तेजवानी (पुत्र श्री राजकुमार सिंह सिंधी, पौत्र स्व. छब्बल दास सिंधी, निवासी गदरपुर) ने अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर दोनों सैन्य अधिकारियों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर सहायता प्रदान की गई। वहीं सिख मिशनरी कॉलेज द्वारा पिछले 20 वर्षों से संचालित सिलाई प्रशिक्षण शिविर के तृतीय सत्र की 15 बालिकाओं को सूट भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था के अनुसार वर्तमान में वार्ड नंबर-10, आजाद नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 48 बालिकाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्हें संस्था की ओर से निशुल्क कपड़ा एवं सिलाई मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम में डॉ. देसराज कंबोज, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, राजकुमार सिंधी, हरविंदर सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह ग्रोवर, दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह रिंकू नामधारी, मन्नू नामधारी, ज्ञान सिंह, मुकेश पाल, डॉ. अरुण नागपाल, परमजीत कौर, शाहीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर की प्रबंधक कमेटी ने भी लेफ्टिनेंट दुष्यंत तेजवानी एवं लेफ्टिनेंट रोहित कंबोज को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया

Advertisement
Advertisement