Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संगठन ने जताया भरोसा, आगामी चुनावों में मिलेगी अहम जिम्मेदारी

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60 222

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने वरिष्ठ युवा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ को काशीपुर जिला क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त कर संगठन में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता और सक्रिय भूमिका पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन ने काशीपुर क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए चुघ पर भरोसा जताया है। तराई क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी और लोकप्रिय भाजपा नेता के रूप में पहचान रखने वाले भारत भूषण चुघ ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं तथा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
नियुक्ति के बाद भारत भूषण चुघ ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

“भाजपा संगठन में बढ़ते कद के साथ भारत भूषण चुघ अब काशीपुर क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।”

रुद्रपुर कृष्ण वार्ता के रिपोर्टर रवि कालडा ने भी भारत भूषण से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Advertisement
Advertisement