Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देहरादून कैंट में आयोजित कार्यशाला में जुटे किसान, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, किसानों को दी गई नई तकनीकों की जानकारी

देहरादून। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, किसानों को दी गई नई तकनीकों की जानकारी

जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, किसानों को दी गई नई तकनीकों की जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधानसभा की विधायक सरिता कपूर ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग से होने वाले फायदों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ खेती की लागत कम करने वाली तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिशिर तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कंबोज द्वारा किया गया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसान, भाजपा मंडल एवं जिला पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

Advertisement
Advertisement