Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में पहली बार भगवान रामलला को जापान की दुर्लभ मियाज़ाकी प्रजाति का आम भोग के रूप में अर्पित किया गया। “सूर्य का अंडा” के नाम से मशहूर यह आम अपनी खास गुणवत्ता और बेहद ऊंची कीमत के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

इस विशेष आम की खेती अयोध्या के एक स्थानीय किसान ने की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है, जबकि एक आम की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। इसी वजह से यह रामलला को चढ़ाए गए सबसे अनोखे और महंगे भोगों में से एक माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement