



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। जनगणना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को चार्ज जनगण़ना अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल एवं उपखंड जनगणना अधिकारी रिचा सिंह दुवारा के आदेश से कारण बताओ सुचना पत्र जारी करते हुए 24 घंटे में प्रतिउत्तर माँगा गया है
भारत की जनगण़ना 2027 के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गदरपुर क्षेत्र हेतु चार्ज जनगणना अधिकारी व उपजिलाधिकारी को उपखण्ड जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस क्रम में जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 4 (क). 6 एवं 7 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति कार्यालय आदेश सं० 38/ जनगणना-2027/2026-27 दिनांक 17/04/2026 के माध्यम से की गयी है। संस्थान में कार्यरत कर्मचारियो को प्रगणक तथा सुपरवाइजर का 03 दिवसीय प्रस्तावित प्रशिक्षण दिनांक 20.04.2026 से संपादित करने हेतु आई.टी.आई. गदरपुर में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था।
परन्तु आज दिनांक 20.04.2026 को आपके संस्थान से कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए, जो स्पष्ट रूप से जनगणना अधिनियम 1948 द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अवहेलना है तथा जिस कारण से जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय कार्यक्रम में अनावश्यक एवं अनुचित विलम्ब हुआ है, जिस पर उच्च अधिकारियों द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की गयी है।
अतः आप अगले 24 घण्टे के भीतर यह स्पष्ट करें कि क्यों न उक्त सुविचारित अवज्ञा लिये आपके विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 222 व 223 अन्तर्गत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर दांडिक कार्रवाई प्रारंभ की जाये।
