Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

काशीपुर (उधम सिंह नगर), 20 अप्रैल।
काशीपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के अधिकारों का विरोध करने वालों को जनता आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर न केवल महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि अपने राजनीतिक चरित्र को भी उजागर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय केवल राजनीति का नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा हुआ है।
मंत्री ने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस अपमान को नहीं भूलेंगी और लोकतंत्र के महापर्व में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने देखा है कि उनकी सरकार में असंभव कार्य भी संभव होते हैं और महिला आरक्षण लागू होना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सीमा चौहान, राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, मेयर दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, राम मल्होत्रा एवं ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement