Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

तमंचा, पिस्टल व 29 कारतूस बरामदगी में अहम भूमिका, एसएसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र

रुद्रपुर, संवाद सूत्र।जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सराहनीय कार्य करने पर एसओजी रुद्रपुर में तैनात सिपाही दलीप कत्र्याल को सम्मानित किया गया है।
बताया गया कि सिपाही दलीप कत्र्याल ने अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्रवाई के दौरान एक तमंचा, एक पिस्टल तथा 29 कारतूस बरामद किए गए।
उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए पुलिस विभाग का नाम रोशन करते रहेंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!