



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेता व कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दिया।
सोमवार को एसडी इंटर कॉलेज परिसर में संवाद एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आप पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी महेंद्र यादव (पूर्व विधायक, दिल्ली) और सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गदरपुर विधानसभा कार्यकारिणी की नई सूची जारी की गई।
इस दौरान पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।पार्टी आगामी चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और जनता के बीच एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। कार्यकर्ताओं की मांग पर गदरपुर विधानसभा सीट से सुभाष व्यापारी के नाम की अनौपचारिक घोषणा प्रत्याशी के रूप में की गई।
जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार, राजेंद्र सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रवि कुमार और सुशील भक्त को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोरंजन थाना, सुमिरन मंडल, सरपंच सरकार और उमेश पासवान को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार मंडल को विधानसभा सचिव तथा रतन ढाली, तपन धारणी, मंगत कंबोज, नंदलाल, राघवेंद्र और जलाल को सह सचिव बनाया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार, देव दुलाल, गौरांग जोददार और विक्की महालदार को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में इरफान, राकेश कुमार, नफीस अंसारी, मोहम्मद हसन, अमर सिंह, इश्तिकार, मोहम्मद कायूम, अपर्णा सरकार, अजीत मौर्य, बृजेश कुमार, गुलशन सिंह, छोटेलाल, विष्णु सरकार, विश्वजीत सरकार और दीपांकर विश्वास समेत आदि शामिल है।
इस मौके पर दिलीप कुमार, प्रदीप, सुनील हालदार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश कुमार, सुभाष भक्ति, नरेश कुमार, प्रभात राय, इरफान अली, वीरेश कुमार, सत्येंद्र सिंह मान, विजय सिंह, अमन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
